Loading...

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे ने किया ध्वजारोहण

Gargachary Times 15 August 2025, 21:38 98 views
Agra
79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे ने किया ध्वजारोहण
राष्ट्रीय पर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रेलवे अनुभाग आगरा श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे आगरा की गरिमामयी उपस्थिति में जीआरपी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को शपथ दिलायी गई। सराहनीय कार्यों के लिए निरीक्षक यादराम सिंह प्रभारी मथुरा जंक्शन,उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार प्रभारी आगरा फोर्ट, उप निरीक्षक कप्तान सिंह एवं मुख्य आरक्षी रविशंकर को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया गया। इसी क्रम में उप निरीक्षक अजीत कुमार आगरा कैंट, उपनिरीक्षक दीपक मिश्रा सर्विलांस प्रभारी,मुख्य आरक्षी विजयपाल सर्विलांस ,मुख्य आरक्षी होशियार सिंह वाचक कार्यालय और महिला मुख्य आरक्षी स्नेहलता आगरा कैंट को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपनिरीक्षक रमेश चंद्र को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक (एम एस एम) प्रदान किया गया। अनुभाग आगरा में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित कर मिष्ठान वितरण किया गया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा एन एच नक़वी, प्रतिसार निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सहित मुस्कान टीम प्रभारी रिपुदमन सिंह,वाचक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24