नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वाद की समीक्षा बैठक
Gargachary Times
25 March 2026, 19:32
79 views
Agra
मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में लघु सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वाद की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम कर वसूली की समीक्षा की गयी। वाणिज्य कर में क्रमिक लक्ष में अन्य जिलों की अपेक्षा मथुरा की वसूली प्रगति अच्छी रही। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में मैनपुरी और मथुरा की प्रगति अच्छी रही। आबकारी मद में क्रमिक मासिक लक्ष्य के सापेक्ष मथुरा में अच्छी वसूली हुई। परिवहन मद में आगरा और मथुरा में सबसे कम प्रगति हुई। वित्तीय माह के अंत तक प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुक्त महोदय ने परिवहन अधिकारी को मण्डल के सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से जांच करने के निर्देश दिए।
विद्युत मद में आगरा और मथुरा जनपद ने क्रमिक मासिक लक्ष्य से अधिक वसूली की जबकि फिरोजाबाद और मैनपुरी में पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। खनिज में फिरोजाबाद और मैनपुरी लक्ष्य से काफी पीछे रहे। विधिक माप में मैनपुरी ने पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति की। अन्य जिलों में वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य देय एवं विविध देय की समीक्षा की गयी। विविध देय में आगरा और फिरोजाबाद में वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात राजस्व वाद की समीक्षा की गयी। धारा 24, 34, 67, 80, 116 की जनपदवार समीक्षा की गई। वादों के निस्तारण में सबसे अच्छी व सबसे खराब 5-5 तहसीलों की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली तहसीलों को वाद निस्तारण में तेजी लाने एवं समय सीमा से ऊपर लम्बित प्रकरणों के प्रमुखता से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री राजेश कुमार, आगरा जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी जी, मथुरा जिलाधिकारी श्री सी पी सिंह जी, फिरोजाबाद जिलाधिकारी श्री रमेश रंजन और मैनपुरी जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त फिरोजाबाद श्री विशु राजा आदि मौजूद रहे।