79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी ने फहराया तिरंगा
Gargachary Times
15 August 2025, 21:39
260 views
Agra
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया गया,तदोपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष, बलिदान देने वाले अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजनों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने देश व जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई में अनेक बलिदानियों ने अपने प्रांण उत्सर्ग किए, उसी का परिणाम है कि हम सभी अपनी स्वतंत्रता व अधिकारों का उपभोग कर रहें हैं, उन अमर सेनानियों ने अपने देश के लिए कुछ सपने देखे थे, वह चाहते थे, देश में स्वतंत्रता, समानता व भाईचारा रहे तथा अपना देश प्रत्येक क्षेत्र में सबसे आगे हो। आज भारत साइंस, न्यूक्लीयर, स्पेस टेक्नोलाजी, शिक्षा आईटी, कृषि, उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है, हम सभी को भी आम जनता का जीवन सहज व सरल बनाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आज सरकार व प्रशासन में पारदर्शिता आई है, सभी अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध रहते हैं, शिकायत दर्ज होने पर 80 प्रतिशत आवेदनों में शिकायतकर्ता से फोन या व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर शिकायत निस्तारण के बाद, संतुष्टि का फीड बैक लिया जाता है, प्रत्येक कार्य हेतु सरकार द्वारा समय सीमा निर्धारण की गई है, जिससे अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनपद लगातार विकास व उन्नति के पथ पर अग्रसर है, उ0प्र0 में सर्वाधिक निवेश प्राप्त करने वाले जिलों में शामिल है, जल्द ही अन्तर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र संचालित होगा, जिससे यहां के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी, सरकार व प्रशासन दोनों का प्रयास आमजन को गुड गवर्नेंन्स के अन्तर्गत आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधायें प्रदान करना है।
जिलाधिकारी ने आह्वान करते हुए कहा कि बड़ी कुर्बानियों, त्याग और संघर्षों से आजादी मिली,लोकतांत्रिक व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें, उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कलेक्ट्रेट का प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी संकल्प लें कि कोई फरियादी कलेक्ट्रेट से निराश न लौटे,कर्तव्यबोध याद रहना चाहिए, यही सच्ची राष्ट्र सेवा होगी।
इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी,एसीएम तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।