Loading...

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा " हमारा आंगन . हमारे बच्चे " उत्सव एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का किया आयोजन

Gargachary Times 25 March 2026, 20:22 103 views
Firozabad
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा " हमारा आंगन . हमारे बच्चे " उत्सव एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का किया आयोजन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद स्तर पर ‘‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’’ उत्सव एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 नोडल शिक्षक, 10 नोडल शिक्षक संकुल, 10 आंगनबाडी सुपरवाइजर, 10 आंगनबाडी कार्यकत्री, 10 ई0सी0सी0ई0 एजूकेटर एवं 10 शिक्षामित्र द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिन्हें हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान के अन्तर्गत बुनियादी एवं प्राथमिक शिक्षा हेतु अभिभावकों को जागरूक करते हुये सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रशंसनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया। साथ ही निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं के माध्यम से किये गये थर्ड पार्टी आंकलन में घोषित निपुण विद्यालयों के शिक्षकों के सम्मान में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 533 निपुण विद्यालयों के प्र0अ0/इं0प्र0अ0 को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति मा0 सदर विधायक श्री मनीष असीजा जी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही प्रगति स्वाभिमान-बाल उत्सव कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तर पर सम्मानित के0जी0बी0वी0 नगर क्षेत्र की छात्रा सौम्या को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत के0जी0बी0वी0 की छात्राओं को नये सत्र के प्रारम्भ होने पर निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री लक्ष्मी नारायण यादव जी ब्लॉक प्रमुख, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, प्राचार्या जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड नारखी, फिरोजाबाद एवं अरॉव उपस्थित रहे। सभी ने अपने उद्बोधन में समस्त प्र0अ0/इं0प्र0अ0 को सराहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से जनपद के 1357 विद्यालयों में कक्षा 1-2 में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं का सैम्पल आकलन कराया गया, जिसमें दोनों कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक निपुण छात्र होने पर उस विद्यालय को निपुण घोषित किया गया है। इस प्रकार प्रथम दृष्टया जनपद के 533 विद्यालय निपुण विद्यालय के रूप में उभर कर आये हैं, जिसमें जनपद के 10 विकास खण्डों में एका प्रथम है। साथ ही मण्डल में जनपद का प्रथम स्थान एवं प्रदेश में जनपद का 18वां स्थान है। इस पर मा0 विधायक मनीषा असीजा जी द्वारा समस्त निपुण विद्यालयों के प्र0अ0/इं0प्र0अ0 की प्रशंसा की एवं अगले वर्ष दोगुना विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाये जाने का लक्ष्य समस्त शिक्षकों एवं बेसिक शिक्षा विभाग को दिया गया। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 25 मार्च, 2026 को ही जनपद के को-लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्र वाले विद्यालयों में नवारम्भ कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें शैक्षिक सत्र 2026-27 में 3-4 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का बालवाटिका में अनौपचारिक शिक्षा आरंभ तथा नियमित उपस्थिति के साथ 5-6 आयुवर्ग के बच्चे जिनके द्वारा 6 वर्ष की आयु पूर्ण की गयी है उन्हें औपचारिक शिक्षा की प्रथम कक्षा में प्रवेश हेतु समुदाय के साथ मिलकर विशेष दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। श्रीमती जया शर्मा एवं श्री सुभाष चन्द्र एस0आर0जी0 द्वारा मंच संचालन में मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समन्वयक श्री शुभम वर्मा जिला समन्वयक प्रशिक्षण, श्री प्रदीप सिंह जिला समन्वयक निपुण, श्री चेतेन्द्र प्रताप सिंह (जिला व्यायाम शिक्षक) रहे। कार्यक्रम में समस्त विकास खण्डों से आये निपुण विद्यालयों के प्र0अ0/इं0प्र0अ0, नोडल शिक्षक, नोडल शिक्षक संकुल, आंगनबाडी सुपरवाइजर, आंगनबाडी कार्यकत्री, ई0सी0सी0ई0 एजूकेटर उपस्थित रहे।
Follow Samachar24