Loading...

राया में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल के साथ तिरंगा यात्रा, युवाओं का उमड़ा जोश"

Gargachary Times 15 August 2025, 21:40 114 views
Mathura
राया में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल के साथ  तिरंगा यात्रा, युवाओं का उमड़ा जोश"
राया में आज आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करती हुई तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ समाज सेवी प्रमेंद्र चौधरी ने किया, वहीं नीरज अग्रवाल ने युवाओं का जोश बढ़ाया। इस यात्रा में अनुज अग्रवाल, इमाम मेंबर इरशाद कुरैशी, शौकीन, शबाब समेत कई लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने तिरंगे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा सुल्तान गंज, नागल रोड , मांट रोड ,हाथरस मथुरा रोड और चौक-चौराहों से गुजरती यह यात्रा एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश देती रही
Follow Samachar24