Loading...

रामा हॉस्पिटल ने प्याऊ का उद्घाटन कर लगाया भंडारा, राहगीरों ने उठाया लाभ

Gargachary Times 26 March 2026, 20:09 109 views
Mathura
रामा हॉस्पिटल ने प्याऊ का उद्घाटन कर लगाया भंडारा, राहगीरों ने उठाया लाभ
फरह। फरह में रामा हॉस्पिटल की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर जनसेवा की अनूठी पहल की गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कस्बे में प्याऊ का उद्घाटन करने के साथ ही राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी और रायते का भंडारा आयोजित किया। इस सेवा का लोगों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्याऊ के उद्घाटन के साथ हुई, जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों और स्थानीय लोगों को शीतल जल की सुविधा मिलने लगी। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यह प्याऊ निरंतर संचालित रहेगी, ताकि आमजन को पीने का साफ पानी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी और रायते की व्यवस्था थी। सैकड़ों लोगों ने यहाँ भोजन किया और हॉस्पिटल प्रबंधन की सेवा की सराहना की। लोगों ने कहा कि नवरात्रि में नि:शुल्क भोजन और शीतल जल की यह व्यवस्था वास्तव में प्रशंसनीय है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर प्रसाद ग्रहण किया। हॉस्पिटल के संचालकों ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह आयोजन किया गया है। उनका उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा देना ही नहीं, बल्कि समाज के धार्मिक और मानवीय कार्यों में भी योगदान देना है। नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर यह आयोजन लोगों की आस्था और सेवा-भावना से जुड़ा रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि फरह में इस प्रकार के आयोजन मेल-मिलाप और सद्भाव का संदेश देते हैं। प्याऊ और भंडारे के माध्यम से रामा हॉस्पिटल ने नवरात्रि को सेवा और आस्था के रंग में रंग दिया।
Follow Samachar24