Loading...

अशोक अष्टमी पर सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा, नगर भोगाँव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल

Gargachary Times 26 March 2026, 20:09 260 views
Mainpuri
अशोक अष्टमी पर सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा, नगर भोगाँव  में श्रद्धा और उत्साह का माहौल
अशोक अष्टमी के पावन अवसर पर भोगाँव में विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का ध्यान आकर्षित किया इसका शुभारंभ राम नरेश अग्निहोत्री (पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक, भोगांव) द्वारा किया गया इस अवसर पर मंत्री प्रेम सिंह शाक्य ,भोगांव चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ,सपा नेता महाराज सिंह शाक्य सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया शोभायात्रा एवं धम्म विजय यात्रा के साथ सम्राट अशोक की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने जगह-जगह सम्राट अशोक के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया। सम्राट अशोक का जन्म लगभग 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना, बिहार) में हुआ था। वे मौर्य वंश के महान शासक थे, जिनका साम्राज्य अफगानिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक फैला हुआ था। उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ 261 ईसा पूर्व के कलिंग युद्ध के बाद आया, जब युद्ध में हुई भारी जनहानि को देखकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्याग दिया और बौद्ध धर्म तथा “धम्म” की नीति को अपनाया। इसके बाद उन्होंने अहिंसा, सत्य, करुणा और प्रेम का संदेश पूरे समाज में फैलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धम्म प्रिय लोग उपस्थित रहे, जिनमें सोनू शाक्य, अरविंद शाक्य, हिमांशु शाक्य,पुष्पेंद्रशाक्य , सरोज शाक्य, दीपक शाक्य, विजय शाक्य, सुनील शाक्य,प्रदीप शाक्य,शिवकेश शाक्य, युवा बुद्ध सेवा समिति खांकेताल टीम से -शिवम शाक्य,गौरव शाक्य,अनुज शाक्य, प्रवीन शाक्य,मोनू शाक्य,ब्रजमोहन शाक्य, वीरकांत शाक्य,अंशु शाक्य,अजीत शाक्य, फूलसिंह शाक्य, आदेश शाक्य,बॉबी शाक्य, ओमप्रकाश शाक्य, चंद्रभूषण शाक्य,शोभायात्रा,शाक्य, मौर्य सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
Follow Samachar24