Loading...

गोवर्धन पुलिस की कार्रवाई, 1.18 लाख की संपत्ति जब्त कर कराई मुनादी, आरोपियों की तीन बाइक कुर्क

Gargachary Times 27 March 2026, 18:55 109 views
Mathura
गोवर्धन पुलिस की कार्रवाई, 1.18 लाख की संपत्ति जब्त कर कराई मुनादी, आरोपियों की तीन बाइक कुर्क
गोवर्धन। गैंगस्टर एक्ट में नामजद दो आरोपियों के खिलाफ गोवर्धन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी चल संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी भी दी। पुलिस के अनुसार, देवसेरस निवासी आजम और अंजुम गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में आरोपी हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने आजम की हीरो स्प्लेंडर बाइक और अंजुम की दो बाइक (स्प्लेंडर व टीवीएस एक्सएल 100) को जब्त कर लिया। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.18 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम गांव पहुंची और माइक से घोषणा कर तथा ढोल बजवाकर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Follow Samachar24