रामनवमी पर भव्य भंडारा एवं कन्या पूजन, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gargachary Times
27 March 2026, 18:56
119 views
Agra
आगरा, रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम हनुमान मंदिर, बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य पूजन-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रभु श्रीराम एवं मां शेरावाली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा,
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अवधेश शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई,कन्या लांगूर पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर में आकर्षक पोशाकों में विराजमान मां शेरावाली, प्रभु श्रीराम परिवार, माता सीता, लक्ष्मण जी, भगवान हनुमान एवं शिव परिवार सहित भैरव बाबा की विशेष आराधना की गई,
इस अवसर पर शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं भक्तों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया, पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा,
अध्यक्ष पंकज सचदेवा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और आस्था को सुदृढ़ करते हैं,
संरक्षक श्याम भोजवानी ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त
मुख्य रूप से
अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, प्रदीप लूथरा,पंकज भाटिया,अमित भाटिया,राहुल चोपड़ा, भगवान राठौर,योगेश छठवानी,अशोक मल्होत्रा,
गुरमीत लूथरा,जॉनी पेसवानी, अशोक कुकरेजा सौरभ बघेल,महेश पेंगोरिया,गौरव, ओमी आदि