Loading...

बाबूलाल महाविधालय मेँ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हर घर तिरंगा आयोजन को सफल बनाया

Gargachary Times 15 August 2025, 21:43 322 views
Mathura
बाबूलाल महाविधालय मेँ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हर घर तिरंगा आयोजन को सफल बनाया
गोवर्धन कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हर घर झंडा कार्यक्रम को शीर्ष पर लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया गया । जिसके अंतर्गत उपस्थित सभी स्वयंसेवक व प्राध्यापकों ने ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी में हिस्सा लिया l सम्मानित आगुंतकों के साथ ध्वजारोहण किया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। जिसे श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निर्देशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ, उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, योगेंद्र प्रसाद गोयल ,डॉ आरके वर्मा, डॉ धर्मराज आदि सभी पदाधिकारीयों के द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि भारतवर्ष को शीर्ष पर लाने के लिए हमें अपने स्तर से सर्वश्रेष्ठ देते रहना चाहिए। राष्ट्र की सेवा का संकल्प हमेशा अपने जहन में रखना चाहिए । प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ ने सभी को राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए राष्ट्र प्रथम का नारा दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ जयप्रकाश, राहुल सोरोत, नितिन खंडेलवाल, डॉ सुभेन्द्र विष्णु गौतम ,अमरचंद सिंह, डॉ कैलाश सिंह, डॉ नवीन पाल, डॉ जसवीर सिंह, डॉ अनूप अग्रवाल, शकील अहमद, नरेंद्र माथुर, भूपेंद्र सिंह, शुभम महेश्वरी, डॉ प्रसून पांडे, राजकुमार गुप्ता, रेखा शर्मा, उमा कुमारी, प्रतिभा सिंह, मुक्ति दुहन, विमलेश सिकरवार, प्रीति सिंह, सुमन बघेल, पूजा चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24