Loading...

आमने सामने हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार हुए घायल

Gargachary Times 27 March 2026, 20:14 128 views
Jalaun
आमने सामने हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार हुए घायल
कोंच(जालौन) रफ्तार का कहर दुर्घटनाओं को न्योता देता है और यह रफ्तार कभी कभी मुसीबत बनकर टूट पड़ती है जिसमें अपने साथ साथ दूसरे को भी मुसीबत में डाल देती है इसी रफ्तार का कहर दिन शुक्रवार को उस समय देखने को मिला जब ग्राम सामी निवासी कैलाश नारायण बुधौलिया उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र दयाशंकर रिश्तेदारी में कोच को ओर जा रहे थे और उसी समय ग्राम पचीपुरी के करीब ग्राम तूमरा निबासी प्रमोद कुशवाहा पुत्र रामनाथ जो ग्राम सामी स्थित ग्रामीण बैंक में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी पर जा रहा था जिनकी मोटर साइकिलों की रफ्तार तेज होने के कारण आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगों ने।तुरंत ही हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को सूचना पर आयी एम्बुलेंस में बिठाकर सामुयदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Follow Samachar24