Loading...

गोकुलपुरा क्षेत्र के लोगों ने निकाली बाइक तिरंगा रैली हुआ जगह-जगह स्वागत

Gargachary Times 15 August 2025, 21:45 289 views
Agra
गोकुलपुरा क्षेत्र के लोगों ने निकाली बाइक तिरंगा रैली हुआ जगह-जगह स्वागत
देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ताज नगरी आगरा में भी तिरंगा यात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है आज गोकुलपुरा क्षेत्र वासियों ने एक भव्य बाइक तिरंगा रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ एमएलसी विधायक विजय शिवहरे ने किया यह बाइक रैली गोकुलपुरा से शुरू होकर एमजी रोड राजा मंडी हरी पर्वत होती हुई भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गोकुलपुरा में समाप्त हुई जगह-जगह बाइक रैली का स्वागत भी किया गया हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारे लगा रहे थे इस अवसर पर केशव मंडल उपाध्यक्ष संजय लहरी, कार्यक्रम संयोजक अमन बजरंगी, राजकुमार वर्मा अभिषेक वर्मा राजा वाल्मीकि ऋषभ साहू आदि क्षेत्र की जनता उपस्थित रही
Follow Samachar24