Loading...

स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में बच्चों को उपहार पाकर खिल उठे चेहरे

Gargachary Times 15 August 2025, 21:46 115 views
Mathura
स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में बच्चों को उपहार पाकर खिल उठे चेहरे
सेवा,संकल्प,समर्पण,निराश्रित,असहाय और निर्धन व अशिक्षित समाज की सेवा में समर्पित संस्था श्रीजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को उपहार और पाठ्य सामग्री वितरित किए गए. उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर श्रीजी फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज स्वर्णकार ध्वजारोहण किया और पदाधिकारियों ने सामाजिक सेवा कार्य के अंतर्गत हरिपुरा के प्राथमिक विद्यालय के सौ स्कूली छात्र-छात्राओं को नोटबुक,पानी की बोतल, पेंसिल कलर, कटर, रबड़, बिस्कुट, चॉकलेट सहित पाठ्य सामग्री व उपहार वितरित कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया. प्रधानाध्यापक विपिन शर्मा ने श्रीजी फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आत्मीय सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताया कार्यक्रम के अन्तर्गत अध्यक्ष पंकज स्वर्णकार ने स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए बड़े ही सहज सरल ढंग से समझाया साथ ही उनको पढ़ाई करने के 'फायदे भी बताए जिसे बच्चों ने ध्यान से सुना। और बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं गिर्राज कटारा एडवोकेट ने कहा कि हमारे समाज की संस्कृति, संस्कारों के साथ भविष्य निर्माण की राह तैयार करती है। नई पीढ़ी प्राथमिक विद्यालय से होती है.जिसमें समाज के हर तबके के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए यह बच्चों का संवैधानिक मूल अधिकार भी है लेकिन वर्तमान समय में निर्धन परिवार के बच्चों को सरकारी स्कूलों में आधुनिक तो छोड़ो किसी प्रकार की शिक्षा ही नहीं मिल रही है। सरकारें भी प्राथमिक शिक्षा देने की जिम्मेदारी से कोसों दूर हैं जबकि सरकारों की यह संवैधानिक अनिवार्य जिम्मेदारी है लेकिन सरकारों की इस लापरवाही और अकर्मण्यता के कारण हमारे देश के बच्चों का भविष्य चौपट नहीं होने नहीं देंगे. इस अवसर पर इनका रहा सहयोग पंकज स्वर्णकार, गिर्राज कटरा एडवोकेट, हरे कृष्ण चौधरी, प्रदीप शर्मा, डॉ.कमल सिंह यदुवंशी, दीपक सैनी, अशोक कुमार, कन्हैया कुमार शर्मा, करन ठाकुर, गोपाल रजक,ओमप्रकाश सैनी, कृष्ण मुरारी सोनी, मोहित गोस्वामी, राजू सैनी,बाल किशन मास्टर, मुकेश सैनी, प्रकाश पहलवान, पवन चौधरी, राहुल सोनी आदि
Follow Samachar24