79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
Gargachary Times
15 August 2025, 21:48
319 views
Lucknow
आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 07:45 बजे शिविर कार्यालय एवं प्रातः 08:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल हुए।
ध्वजारोहण उपरांत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा नन्हे बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उक्त के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।