Loading...

सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

Gargachary Times 30 March 2026, 19:12 130 views
Mathura
फरह: माखन सिंह निवासी मांगरोल अछनेरा , विगत हफ्ते मथुरा से मजदूरी करके अपने गांव लौट रहा था, तभी गांव झुडावई से पहले नहर के पुल के पास लघुशंका करने लगे तभी विपरीत दिशा से आई मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माखन सिंह के सिर और शरीर में गम्भीर चोटें आईं। माखन सिंह को इलाज के लिए फरह सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को मजदूर मौत हो गई। माखन सिंह की पत्नी सरोज ने फरह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने मोटर साइकिल चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow Samachar24