स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त द्वारा किया ध्वजारोहण
Gargachary Times
15 August 2025, 21:50
119 views
Lucknow
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब के द्वारा अपने केम्प कार्यालय व मंडलायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान केम्प कार्यालय व मंडलायुक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण के उपरांत मंडलायुक्त द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए भारतीय संस्कृति, संविधान और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर देता है। उक्त के पश्चात उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी ।