Loading...

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विशेष संचारी रोग त्रियंत्रण अभियान

Gargachary Times 30 March 2026, 20:43 80 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विशेष संचारी रोग त्रियंत्रण अभियान
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग को इस अभियान को सफल बनाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, बैठक में सूचित किया गया है की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि पिछले वर्ष ई-कवच पोर्टल पर किए गए कार्यों का पूरा डाटा तत्काल प्रस्तुत किया जाए, पोर्टल पर फीडिंग की स्थिति की निरंतर नागरानी की जाएगी, जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र का सघन भ्रमण करें और अभियान की सफलता के लिए प्रभावी माइक्रो प्लान तैयार करें, साथ ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया है कि वह गांव और मजरों में फील्ड विजिट करें, साथ ही साथ बीमारियों की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर उसे अनिवार्य रूप से ई कवच पोर्टल पर फीड करें, इस अभियान की सफलता हेतु डीपीएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया जाए, भ्रमण के दौरान यह टीमें आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अभियान से संबंधित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जो संपूर्ण अभियान की गतिविधियों पर नजर रखेगा, साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वह ग्राम सभा स्तर पर बैठक आयोजित करें, साथ ही गांव के सभी तालाबों की सफाई और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करें, ताकि मच्छरों के पनपनें पर रोक लगे। अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस महत्वपूर्ण अभियान के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर संचारी रोगों के उन्मूलन हेतु कार्य करें, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, प्रिंसिपल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24