आंगनबाडी कार्यकत्रियो एवं मुख्य सेविकाओं को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के हाथो स्मार्ट फोन एवं नियुक्ति पत्र किए वितरित
Gargachary Times
30 March 2026, 20:43
74 views
Firozabad
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के हाथों स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, साथ ही साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया, इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सेविकाऐं, स्वास्थ्य और शिक्षा की उस बुनियादी कड़ी का हिस्सा है, जो ग्रामीण स्तर पर बच्चों और महिलाओं के भविष्य की नींव रखती हैं, उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके, नियुक्ति पत्र पाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में विकासखंड मदनपुर से आरती एवं हाथवंत खैरागढ़ से कुशमा देवी प्रमुख रही, जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं में सपना सिंह, प्रियंका, अनुपम, अंजलि, अंबिका, आराधना, माधुरी, आरती प्रमुख रही तथा नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं में दीप ज्योति, सुमिला, अर्चना, मोहिनी, प्रिया सिंह आदि प्रमुख रहीं, इस प्रकार जनपद में 13 मुख्य सेविकाएंे, 4 आगनबाडी कार्यकत्रियां और 70 आगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी आदि अधिकारी उपस्थित रहें।