Loading...

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला पर्यावरण जिला वृक्षारोपण जिला गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न

Gargachary Times 30 March 2026, 20:44 146 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला पर्यावरण जिला वृक्षारोपण जिला गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला पर्यावरण, जिला वृक्षारोपण, जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद को हरित जनपद के रूप में स्थापित करने हेतु विशेष अभियान चलाना और इस हेतु सुदृढ़ कार्य योजना तैयार करना बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि इस वर्ष जनपद में 57 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसके लिए पौधशाला तैयार करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य जारी है, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए की सभी विभाग अपने स्तर पर पौधारोपण हेतु आवश्यक भूमि चयनित करें और उसकी सूची तत्काल उपलब्ध कराए, जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि केवल बड़ी नर्सरी ही नहीं बल्कि छोटी-छोटी नर्सरींयों से भी निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए, ताकि पौधों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, जिलाधिकारी ने हाइवे के किनारे पर भी वृक्षारोपण कर उन्हें हरा भरा बनाने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में 15 से 20 मॉडल तैयार किया जाए, जो अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनें, जिलाधिकारी ने जिला वनाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल ग्राम गंगा समिति का गठन करें। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य जनपद को पूर्णतः हरित बनाना है यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन होने चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक के दौरान जिला वनधिकारी आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24