Loading...

एडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में जनपद के सभी प्रशासनिक व्यवस्था से जुडे अधिकारियो की आवश्यक बैठक

Gargachary Times 30 March 2026, 20:45 129 views
Firozabad
एडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में जनपद के सभी प्रशासनिक व्यवस्था से जुडे अधिकारियो की आवश्यक बैठक
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जनपद के सभी प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सिविल लाइन फिरोजाबाद में आहूत की गई जिसमें डिजिटल जनगणना 2027 के त्रुटिहीन डाटा को जनगणना मोबाइल ऐप HLO पर कार्य करने की पद्धति के लिए सभी उपजिलाधिकारी , तहसीलदार ,नगर निगम फिरोजाबाद के अधिकारीगण सभी नगर पंचायत के अधिकारी एवं निदेशालय लखनऊ से नियुक्त नोडल अजीत सिंह एवं शनि कुमार राय के द्वारा डिजिटल जनगणना से सम्बंधित पहलुओं से अवगत कराया गया अपर जिला अधिकारी फिरोजाबाद के द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार की जनगणना पूर्ण रूप डिजिटल है कोई भी व्यक्ति अपनी गणना स्वयं के मोबाइल से कर सकता है, होम मैपिंग एवं हाउस लिस्टिंग किस प्रकार किया जाना है जिसका अभ्यास कराया गया । अपर जिला अधिकारी ने कहा कि आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाना है। जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या,सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जो 33 बिंदुओं पर एकत्र किए जाने है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाना है। ये सभी प्रशन प्रगणकों को उत्तरदाताओं से पूछकर ही HLO मोबाइल ऐप पर अपलोड किए जाने है। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जनगणना कार्य में पूर्ण सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना है। जिससे किसी प्रकार की त्रुटि न हो। जनगणना के दौरान पूँछे जाने वाले विविध प्रकार के 33 प्रश्नों के सम्बन्ध में गहनता एवं विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।
Follow Samachar24