पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह
Gargachary Times
31 March 2026, 20:26
88 views
Mathura
फरह: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दीनदयाल धाम में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल रहे।
सोनपाल ने कहा कि इस दिन का विद्यार्थियों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। विद्यार्थी वर्षभर मेहनत करते हैं और आज का परिणाम उसी परिश्रम का प्रतिफल होता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सीढ़ी है, आगे जीवन में ऐसी अनेक सीढ़ियाँ आएंगी, जिन्हें विद्यार्थियों को पार करना है।
प्रधानाचार्य लोकेश्वर् प्रताप सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसी के माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के प्रबंधक श्री नरेंद्र पाठक जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कक्षा प्रथम से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक प्रमिला ने किया ।