छाता में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़: आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियां और चार युवक गिरफ्तार
Gargachary Times
31 March 2026, 20:27
156 views
Mathura
कोतवाली छाता के निकटवर्ती चौकी दौताना नेशनल हाईवे 19 पर स्थित चोटी वाला ढाबा अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ पांच युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना (दलाल) फराह है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि नेशनल हाईवे दौतना स्थित चोटी वाला ढाबा] में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकार छाता भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया।
फर्जी ग्राहक भेजकर बिछाया जाल
बाहर तैनात पुलिस की भारी टीम ने मौके पर धावा बोल दिया।
छापेमारी के दौरान मौके से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से युवतियों और युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक-युवतियां को प्लस कोतवाली ले आई और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।