Loading...

राजस्वरिकवरी में सैंपऊ पहले स्थान पर रहा

Gargachary Times 1 April 2026, 19:38 125 views
Dholpur
राजस्वरिकवरी में सैंपऊ पहले स्थान पर रहा
वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व रिकवरी में सहायक अभियंता कार्यकाल सैंपऊ अव्वल और प्रथम स्थान पर रहा और पिछले वर्ष के विद्युत छीजत को भी लगभग 5 प्रतिशत तक कम किया और करीबन इस वर्ष 100 से अधिक बकाया वाले और कुछ अवैध ट्रांसफार्मर को भी अभियान चलाकर उतारे गए और साथ ही पिछले 2 वर्ष में करीबन 2600 नए कनेक्शन और 300 से अधिक रिकनेक्शन किए गए इस वित्तीय वर्ष के रेवेन्यू रियलाइजेशन 100 प्रतिशत की जगह 105.15 प्रतिशत रहा यानी वर्ष 2025- 26 में कुल टारगेट 1298 लाख का दिया गया था उसके स्थान पर 1777.5 लाख रुपए का राजस्व वसूली की है यानि इस वित्तीय वर्ष की राशि के साथ साथ ही 480 लाख रुपए पुराने बकायादारों से वशूली की गई जो कि अभी तक के धौलपुर जिले में बिजली निगम बनने के बाद पहली बार हुआ है सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी से आमजन का आभार जताया और इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग और सैंपऊ उपखंड के कर्मचारियों के द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया
Follow Samachar24