श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मथुरा-वृंदावन जगमग, नगर निगम ने रंगीन रोशनी से सजाया शहर
Gargachary Times
15 August 2025, 21:54
329 views
Mathura
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर सौंदर्यीकरण और आकर्षक लाइटिंग कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे पूरे नगर की भव्यता और भी निखर रही है। इस पहल का उद्देश्य न केवल श्रद्धालुओं को एक मनमोहक वातावरण प्रदान करना है, बल्कि भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत करना भी है।
इसी क्रम में आज नगर निगम द्वारा मछली पुल और छटीकरा फ्लाईओवर अंडरपास पर कलर फ़साड लाइटिंग का कार्य पूरा किया गया।
इन दोनों स्थलों पर फ़साड लाइटिंग कार्य का उद्घाटन माननीय महापौर महोदय श्री विनोद अग्रवाल जी एवं नगर आयुक्त महोदय श्री जग प्रवेश जी द्वारा किया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी प्रमुख तिराहों, चौराहों, मुख्य मार्गों और गलियों में सौंदर्यीकरण एवं आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इन रोशनियों से सजी मथुरा-वृंदावन की नगरी भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर हो रही है ।