थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त रिजवान को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
2 April 2026, 20:28
134 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने देख रेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग अभियुक्त रिजवान खान पुत्र हबीब पेन्टर निवासी कश्मीरी गेट गली नं0 17 थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 02.04.2026 को एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित अलनूर किड्स एकेडमी के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 159/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है