Loading...

खेल से होता है सर्वांगीण विकास- शैलेंद्र चौधरी

Gargachary Times 16 August 2025, 17:06 165 views
Mathura
खेल से होता है सर्वांगीण विकास- शैलेंद्र चौधरी
मांट तहसील के गांव पालखेड़ा में जन्माष्टमी के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । खेल प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर दराज से हजारों की तादात में लोग इकट्ठे हुए । खेल प्रतियोगिता में दौड़ , लम्बी कूद एवं कबड्डी का आयोजन किया गया । 1600 मीटर में राया के जोरावर ने प्रथम स्थान , बाजना के पुनीत ने द्वितीय स्थान व राया के गोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वही लंबी कूद में कृष्णा ने प्रथम स्थान , भोलू ने द्वितीय स्थान और यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पालखेड़ा निवासी ग्रो क्लीनिंग प्रोडक्ट के 90 के चेयरमैन शैलेंद्र चौधरी ने फीता काट कर किया । विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए चेयरमैन ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक , मानसिक और बौद्धिक विकास होता है , एवं भाईचारे की भावना बनती है , उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आज गांव से निकलकर बच्चे राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं । चेयरमैन ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया । रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र सिंह व कमेंट्री मानवेंद्र सिंह , महीपाल और सोनू ने की । खबर लिखे जाने तक राया और पालखेड़ा के मध्य कबड्डी का बड़ा ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिला जिसमें राया की टीम ने पालखेड़ा की टीम को थोड़े से अंतर से हराकर जीत अपने नाम की । कबड्डी का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा । स्कोरर की भूमिका जीतू सिंह ने निभाई । इस अवसर पर पप्पू प्रधान रामनगला , गुलवीर चांदपुर कला , केदार प्रधान पालखेड़ा , सतीश सिंह पूर्व प्रधान पालखेड़ा , भाकियू नेता अनिल शर्मा , गिरीश चौधरी , केदार सिंह नेता जी , डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल , राजकुमार सिंह , हरिश्चंद पालखेड़ा , देवी सिंह , राकेश फौजदार , कृष्णगोपाल मास्टर , जीतम सिंह , कमल सिंह भूरगढ़ी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
Follow Samachar24