थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त रिहान उर्फ टाटा को 488 ग्राम गाँजा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
2 April 2026, 20:29
45 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथान हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व चैकिंग एच.एस के दौरान अभियुक्त रिहान उर्फ टाटा पुत्र नसरुद्दीन निवासी काली माता मन्दिर वाली गली 60 फुटा रोड कश्मीरी गेट थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद को जगदम्बा भट्टे के पास खाली पडी जमीन मोती नगर थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 488 ग्राम गाँजा नाजायज बरामद किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना रसूलपुर पर अभियुक्त रिहान उर्फ टाटा उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 160/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त रिहान उर्फ टाटा उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।