एका पुलिस टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर को 5 चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
16 August 2025, 17:08
120 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 16.08.2025 को थाना एका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना एका पर मु0अ0सं0 210/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात द्वारा मोटर साईकिल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी मो0 तबाईफन कस्बा व थाना अवागढ जनपद एटा को जेडा झाल पुल से नगला भजना की तरफ से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 5 चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी है । जिनमे 1 मोटर साईकिल अभियुक्त अरूण द्वारा थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से भी चोरी की थी । जिसके सम्बन्ध मे थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 0541/2025 धारा 303(2) बीएनएस अज्ञात वाहन चोर पंजीकृत है तथा चोरी की मोटर साईकिल बरामदगी घटना के आधार पर थाना एका पर मु0अ0सं0 213/25 धारा 317(2)/317(5)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।