Loading...

बाइक व ई-रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

Gargachary Times 3 April 2026, 20:49 139 views
Firozabad
बाइक व ई-रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर, दो घायल
सिरसागंज। नगर सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत सोथरा चौराहे के पास बाइक व ई-रिक्शा चालक आपस में टकरा गए। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार महेश पुत्र लालाराम व उसका भाई गणेश निवासी ग्राम नगला घना थाना घिरोर जिला मैनपुरी किसी काम से सिरसागंज शुक्रवार दोपहर 4: 30बजे के करीब आया था, तभी सोथरा चौराहे पर बाइक सवार की ई रिक्शा से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा है।
Follow Samachar24