पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी को पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार
Gargachary Times
4 April 2026, 20:10
11 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा: शादी समारोह में फायरिंग व मारपीट के मुख्य आरोपी तिलकवीर चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी और उसके भाई रवि चौधरी सहित साथी गिरीश पुत्र हरिप्रसाद,राजू पुत्र मोहन सिंह व सौदान को मथुरा पुलिस की एसओजी टीम ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।
13 मार्च 2026 को मथुरा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राम सिया वाटिका मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान मारपीट बघेल समाज की बिटिया की शादी थी राजस्थान से बारात आई हुई थी। इस दौरान पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी और उनके साथी किसी बात को लेकर बारातियों से भिड़ गए दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। मारपीट और फायरिंग का आरोपी तिलक वीर चौधरी काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दविश दे रही थी। लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही थी।
पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी नोएडा में छुपा हुआ था। जहां से पुलिस ने अन्य साथियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया और पुलिस उसे मथुरा ले आई।