गोवर्धन में समस्याओं का समाधान न होने से गुस्साए किसान चढ़े पानी की टंकी पर, प्रशासन में मचा हड़कंप
Gargachary Times
4 April 2026, 20:15
7 views
Mathura
गोवर्धन - गोवर्धन तहसील में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे दर्जनों किसान अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसानों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रहा है, जिससे तंग आकर उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
ग्रामीणों और किसान नेताओं के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है।
किसानों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कई गांवों में पानी की टंकियां जर्जर हो चुकी हैं या शुरू ही नहीं हुई हैं, जिससे पीने के पानी का संकट गहरा गया है।जलभराव और प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए।
किसानों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मौके पर ही जिलाधिकारी (DM) को बुलाने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।