Loading...

वृंदावन में जाम का कहर, प्रशासन नाकाम, सड़कों पर उतरे बृजवासी

Gargachary Times 4 April 2026, 20:16 21 views
Mathura
वृंदावन में जाम का कहर, प्रशासन नाकाम, सड़कों पर उतरे बृजवासी
वृंदावन: वृंदावन में लगातार बढ़ते जाम ने अब विकराल रूप ले लिया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि स्थानीय लोगों का सब्र जवाब दे गया और उन्हें खुद ही सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक संभालना पड़ा। बीते दिन यातायात पुलिस अधीक्षक मनोज यादव ने शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर जाम की स्थिति का जायजा लिया था। आम लोगों ने कई ठोस सुझाव भी दिए, लेकिन उन पर अमल होता नजर नहीं आया। प्रशासन की इसी लापरवाही से नाराज बृजवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखे। इस दौरान उग्र युवक ने एक रिक्शा का शीशा भी तोड़ दिया और रिक्शा चालकों को शहर में प्रवेश न करने की सख्त चेतावनी दी। तपेश का कहना है कि जाम की वजह से उनका रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर प्रशासन नहीं जागा तो अब वे खुद ही हालात संभालेंगे। वृंदावन में यह स्थिति प्रशासन की निष्क्रियता की पोल खोल रही है, जहां व्यवस्था पूरी तरह से जनता के भरोसे छोड़ दी गई है।
Follow Samachar24