Loading...

भरत मिलाप मेला में चारों भाइयों के मिलन पर उमड़े श्रद्धालु, स्वरुपों की आरती उतारी, पुष्प वर्षा से स्वागत

Gargachary Times 4 April 2026, 20:17 17 views
Mathura
भरत मिलाप मेला में चारों भाइयों के मिलन पर उमड़े श्रद्धालु, स्वरुपों की आरती उतारी, पुष्प वर्षा से स्वागत
बलदेब: बलदेव में एतिहासिक भरत मिलाप मेला का आयोजन हर्षोल्लास व धूमधाम से हुआ । श्री कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप मुख्य बाजार शिवरतन बाजार में हुआ। राम लक्ष्मण सीता हनुमान जी स्वरुप मोती बाजार से आयें वहीं भरत शत्रुघ्न शिवरतन बाजार से आयें चारों भाइयों का मिलन श्री दाऊजी मंदिर, सिंह पौर द्वार पर हुआ जिसे देखने हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वरुपों की जगह जगह आरती उतार कर स्वागत सम्मान किया। स्वरुपों की आरती थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय, समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री मेरुकांत पांडेय, कस्बा प्रभारी मिथलेश उपाध्याय, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल ने स्वरुपों की आरती उतारी । भरत मिलाप देखने मुख्य बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस दौरान शोभायात्रा संयोजक डॉ प्रवीण पांडेय, ब्रजेश पांडेय, खूबीराम पांडेय, किशोरी पांडेय, मुनेश पांडेय, कुलदीप पांडेय, भगवत पांडेय, गोकुलेश पांडेय, सौरभ पांडेय, कन्हैया पांडेय, सोनू पांडेय, विष्णु पांडेय, एलपी पांडेय आदि थे ।
Follow Samachar24