Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना दक्षिण का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Gargachary Times 4 April 2026, 20:19 11 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना दक्षिण का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा थाना दक्षिण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर तथा सीसीटीएनएस प्रणाली पर संचालित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।* महोदय द्वारा यक्ष ऐप, आईजीआरएस, यूपी कॉप एवं महिला अपराधों से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाने की साफ-सफाई बनाए रखने व लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी गश्त व्यवस्था तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।* इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लागाने हेतु, संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहाँ पर्याप्त पुलिस पेट्रोलिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु प्रमुख स्थानों पर बैरियर/बैरिकेटिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया ।*
Follow Samachar24