Loading...

नहसील शिकोहाबाद में किया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Gargachary Times 4 April 2026, 20:21 6 views
Firozabad
नहसील शिकोहाबाद में किया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे तथा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति के साथ सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील शिकोहाबाद के सभागार कक्ष में किया गया, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया, इस दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण इत्यादि से संबंधित मामले आए, इसी तरह प्रार्थीनी अमरीन अली के परिजनों ने डॉ मिली अग्रवाल के विरुद्ध गलत उपचार और लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करने हेतु निर्देशित किया, इसी तरह ग्रामआरौंज के निवासी उदयवीर सिंह और देवी दयाल ने पड़ोसी कास्तकारांे द्वारा दबंगई की शिकायत की गई, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और एसएसओ शिकोहाबाद को मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए, इसी तरह समाज सेवी सद्दाम हुसैन वह अन्य ने मैनपुरी तिराहे पर लगातार हो रहें दुर्घटनाओं की चिंता जताते हुए, वहां स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की, जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने हेतु निर्देशित किया, इसी तरह मोहल्ला नगला किला निवासी प्रेमलता ने शिकायत की, की नियमित गृह कर देने के बावजूद भी उनके क्षेत्र में आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जिससे मोहल्ले में भारी जलभराव रहता है और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, जिलाधिकारी द्वारा इस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए, इसी तरह सहजलपुर निवासी विशाल और मुहाट निवासी मिथलेश ने बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिल भेजे जाने की शिकायत की, विशाल ने बताया की स्कीम के तहत बकाया राशि जमा करने के बावजूद भी उन्हें दोबारा भारी भरकम बिल भेज दिया गया है, जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है, जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को संपूर्ण मामले की जांच करते हुए 7 दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, इस तरह कुल 72 मामले मौके पर आए जिनमें से 10 का निस्तारण मौके पर किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान उप जिलाधिकारी डॉ0 गजेंद्र पाल, तहसीलदार, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी केएमसिंह आदि जिलस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24