Loading...

मुख्यमंत्री द्वारा किये गये . "स्कूल चलो अभियान " कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त बी० आर० सी ० एवं विद्यालयों में भी कराया

Gargachary Times 4 April 2026, 20:24 8 views
Firozabad
मुख्यमंत्री द्वारा किये गये . "स्कूल चलो अभियान " कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त बी० आर० सी ० एवं विद्यालयों में भी कराया
योगी आदित्यनाथ जी, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ जनपद वाराणसी के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण बी0आर0सी0 फिरोजाबाद पर किया गया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा किये गये स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त बी0आर0सी0 एवं विद्यालयों में भी कराया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण यादव, ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद, श्री शत्रोहन वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद, श्री आशीष कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री ओम प्रकाश अकेला, खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद, प्रधानाचार्य, राजकीय हाई स्कूल दबरई, समस्त जिला समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि जनपद में 24 करोड़ की लागत से सी0एम0मॉडल कम्पोजिट विद्यालय कास निर्माण पुल खडीत, एका एवं करहरा में कराया जा रहा है, जिसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक की कक्षायें संचालित की जायेगी। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 03 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले शत-प्रतिशत बच्चों को आंगनबाडी/बालवाटिका में तथा 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त बच्चों का कक्षा-1 में शत-प्रतिशत नामांकन कराये जाने का लक्ष्य दिया गया तथा अभिभावकों से भी सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा गया कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये। हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी का मुख्य दायित्व है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद द्वारा सरकार के 09 साल पूरे होने पर सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित कराकर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों में नामांकित कराये जाने हेतु शिक्षकों के साथ-साथ जनसमुदाय द्वारा भी सहयोग प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया। मुख्य विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर एल0ई0डी0 वैन के साथ स्कूल चलो रैली का शुभारम्भ किया गया। अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अभिभावकों से उनके पाल्यों को विद्यालयों में नामांकित कराये जाने एवं प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजे जाने की अपील की गयी।
Follow Samachar24