समाधान दिवस में छाई रही लेखपाल से मारपीट की घटना, 52 शिकायतों में राजस्व विभाग टॉप पर
Gargachary Times
4 April 2026, 20:27
6 views
Agra
आगरा तहसील एत्मादपुर के सभागार में शनिवार को 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस में जहाँ जनता की समस्याओं को सुना गया, वहीं पिछले कल लेखपाल के साथ हुई मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला
तहसीलदार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज के समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं। विभागवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही:राजस्व विभाग: 31 शिकायतें पुलिस विभाग: 05 शिकायतें
विकास खंड: 05 शिकायतें विद्युत विभाग: 04 शिकायतें सप्लाई विभाग: 04 शिकायतें नगरपालिका एत्मादपुर: 02 शिकायतें जिला आबकारी विभाग: 01 शिकायत लेखपाल से मारपीट मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई कल क्षेत्र में पैमाइश के दौरान लेखपाल के साथ हुई अभद्रता और मारपीट की घटना पर प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दबंगों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।और अवैध कब्जा ध्वस्त: मारपीट की घटना से डरे बिना प्रशासन ने सख्ती दिखाई और जिस विवादित भूमि पर दीवार लगाकर अवैध कब्जा किया गया था, उसे मौके पर पहुँचकर ध्वस्त कर दिया गया।कड़ी कानूनी कार्रवाई: तहसीलदार ने चेतावनी दी कि जितने भी अवैध कब्जे की शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन सभी में धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।