Loading...

रक्तवीर संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर

Gargachary Times 6 April 2026, 09:39 10 views
Mathura
रक्तवीर संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर
थैलीसीमिया मुक्त मथुरा के संकल्प को अपनाते हुए रक्तवीर संस्था द्वारा इसी क्रम में रविवार को चार संप्रदाय आश्रम, गौरा नगर कॉलोनी में थैलीसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 20 लोगों ने रक्तदान किया बृजवासी चेरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से लगाए गए इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए महंत ब्रज बिहारी दास महाराज ने करते हुए बताया कि रक्तदान करने से ही जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिल पाता है, पहली बार रक्तदान करने वाली महिलाओं खुशबू और गौरी ने कहा कि पहली बार रक्तदान करके उनको बहुत खुशी हो रही है , संस्थापक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्य रूप से थैलीसीमिया बच्चों को नियमित रूप से ब्लड की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया ये 63 वां रक्तदान शिविर है और रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है ,इस शिविर में राधावल्लभ वशिष्ठ,गोपाल वार्ष्णेय, ललित गौतम, शैलेश अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया, गिरधर शर्मा और राधावल्लभ शर्मा ने सभी रक्तदान करने वालों को प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए बताया कि स्वस्थ लोगों को साल में कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए, बृजवासी ब्लड बैंक के शुभम अग्रवाल और अंकुर गोयल ने बताया कि इन शिविरों में आया रक्त थैलीसीमिया मरीजों के लिए संजीवनी का कार्य करता है , जतिन मिश्रा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती है , इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, पवन, निशा रानी, श्याम वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे!
Follow Samachar24