Loading...

रिजर्व पुलिस लाइन मे श्री कृष्णा जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Gargachary Times 17 August 2025, 16:26 419 views
Firozabad
रिजर्व पुलिस लाइन मे श्री कृष्णा जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद फिरोजाबाद में स्थित श्री राधा-कृष्णा जी मंदिर को भव्य रूप से सजाकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबद श्री सौरभ दीक्षित एवं श्रीमती आशिमा महाजन (I.R.S.) धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं पुलिस लाइन के बच्चों ने सांस्कृतिक क्रार्यक्रमों के माध्यम से श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं को बेहद खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी जसराना क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी . क्षेत्राधिकारी सिरसागंज एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व उनके परिवारीजन आदि उपस्थित रहे ।
Follow Samachar24