थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Gargachary Times
6 April 2026, 09:45
135 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना नगला खंगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व ¾ दहेज अधि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त अनन्त सिंह उर्फ अंकित पुत्र स्व0 श्री मलखान सिंह निवासी परियर की ठार थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 05.04.2026 को महाराणा प्रताप चौराहा थाना क्षेत्र नगला खंगर जिला फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।