वर्कशॉप मे एयर सिलेण्डर फटने से युवक की दर्दनाक मौत
Gargachary Times
6 April 2026, 09:46
116 views
Firozabad
फिरोजाबाद: वर्कशॉप में एयर सिलेंडर फटने से युवक की दर्दनाक मौत
फिरोजाबाद जनपद के टुंडला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सर्विस रोड स्थित एक ट्रैक्टर वर्कशॉप पर काम कर रहे युवक की एयर सिलेंडर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र राकेश कुशवाह, निवासी अनामिका टॉकीज, कस्बा व थाना टुंडला, आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को करीब दोपहर 3 बजे ट्रैक्टर वर्कशॉप पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक एयर सिलेंडर में तेज धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर सिलेंडर का प्रेशर सीधे रोहित की छाती पर लगा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना टुंडला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर किसी प्रकार की अन्य संदिग्ध स्थिति सामने नहीं आई है।
इस हादसे के बाद वर्कशॉप पर काम करने वाले अन्य श्रमिकों में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।