नहर पर 22 वर्षीय युवती की आज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी
Gargachary Times
6 April 2026, 19:44
182 views
Mathura
थाना मगोर्रा के गाँव लालपुर के पास नहर पर आज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों के अनुसार लालपुर नहर के पास जंगल में एक युवती को मृत हालत में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर थाना मगोर्रा व सोंख पुलिस चौकी को फ़ोर्स घटना स्थल पर पहुंची जहाँ मृतक युवती का शव मिला, शव की पुलिस ने तलाशी ली मगर युवती के पास से कोई ऐसा प्रूफ न मिला जिससे की उसकी सिनाख्त हो पाये। पुलिस ने मृत युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मथुरा भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवती को मार कर यहां डाला गया है. पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से शव की पहचान जुटाने में लगी है वहीं घटना की जांच की जा रही है