Loading...

राज्यमंत्री समाज कल्याण के कमलों द्वारा निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग सेंटर का किया शुभारंभ

Gargachary Times 15 July 2025, 20:42 44 views
Bulandshahr
राज्यमंत्री समाज कल्याण के  कमलों द्वारा निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग सेंटर का किया शुभारंभ
प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा जेईoई नीट, एनडीए सी०डी०एस० इत्यादी हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर निःशुल्क साक्षात प्रशिक्षण/आनलाइन प्रशिक्षण/सलाह प्रदान किये जाने हेतु संचालित मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत डिगम्बर डिग्री कालिज डिबाई में प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ मंगलवार को असीम अरूण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण के कमलों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारम्भ समारोह में चन्द्रपाल सिंह लोधी विधायक विधान सभा क्षेत्र डिबाई व अन्य विशिष्ठ अतिथिगण भी उपस्थित रहे। मन्त्री जी द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेशित छात्रों को सम्बंधित कर उन्हें अभ्युदय योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि बुलन्दशहर के डिबाई क्षेत्र में दूर अंचलों में निवासरत प्रतिभाशाली छात्र/छात्रायें जिनके पास पर्याप्त संसाधन न होने के कारण शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं ऐसे छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु डिगम्बर डिग्री कालिज डिबाई में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है, डिगम्बर डिग्री कालिज में नव स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष, टैबलैब स्थापित हैं, जहां अभ्यर्थियों को ऑन लाइन/ऑफलाइन निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण केन्द्र में अनुभवी व्याख्यांताओं द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र में छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसका लाभ प्राप्त कर मेधावी छात्र सिविल सेवा परीक्षा, जे०ई०ई०, नीट, एन०डी०ए०, सी०डी०एस० इत्यादी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर देश की सेवा का अवसर प्राप्त करेंगे। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Follow Samachar24