पुरानी मजार को क्षतिग्रस्त करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
17 August 2025, 16:28
343 views
Firozabad
थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12/13-08-2025 की रात्रि को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नई बस्ती, मलखानपुर में काफी समय से लगी पुरानी मजार को क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 539/2025 धारा 298/299/324(4) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था ।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पर 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । गठित टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये ठोस सुरागरसी / पतारसी व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से 02 अभियुक्तगण 1. रंजीत पुत्र राजबीर सिंह उर्फ बच्चू सिंह निवासी ग्राम दिखतोली थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 2.मोहन उर्फ सोनू पुत्र राजबीर सिंह उर्फ बच्चू सिंह निवासी ग्राम दिखतोली थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को घटना में प्रयुक्त दो अदद वाहन कार व बुलेट मोटरसाइकिल सहित दिनांक 15.08.2025 को भूडा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है । मौके पर ही अभियुक्तगण के वाहन कार न0 UP83 BL 79966 व बुलेट मो0सा0 न0 UP83 W1662 को अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट सीज में किया गया । अभि0गण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।