राया में नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, डोडापोस्त से भरा ट्रक पकड़ा
Gargachary Times
7 April 2026, 20:40
84 views
Mathura
राया। कस्बा राया में मंगलवार सुबह नारकोटिक्स राजस्थान टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे कट से एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक राजस्थान से पंजाब की ओर जा रहा था, जिसमें डोडापोस्त के छिलके भरे हुए थे।
मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर ट्रक संख्या PB 11 CR 6535 को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में करीब साढ़े तीन सौ किलो डोडापोस्त के छिलके बरामद हुए, जिन्हें केमिकल के बोरो के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि डोडापोस्त का उपयोग नशीले पदार्थ बनाने में किया जाता है। कार्रवाई के दौरान टीम ने ट्रक चालक सहित करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
समाचार लिखे जाने तक नारकोटिक्स टीम आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई थी।