फरह क्षेत्र में दो जगह आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान
Gargachary Times
7 April 2026, 20:41
43 views
Mathura
फरह । क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से दुकान और मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गए। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
फरह कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित कृष्णा टेलर नामक दुकान सोमवार देर रात आग की लपटों में घिर गई। गांव आवंला सुल्तानपुर निवासी लोटन सिंह की मुख्य बाजार में दुकान है इस दुकान में देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते दुकान में रखे सैकड़ों जोड़ी सिला हुए कपड़ा, आधा दर्जन सिलाई मशीन, फर्नीचर और पंखा, एसी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।पीड़ित दुकानदार लोटन सिंह ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से ही उनका परिवार चलता है और इस आग में उनका सब कुछ जलकर खाक हो गया है।आग लगने की दूसरी घटना फरह के गांव पौरी में हुई, जहां कमल सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के अंदर रखा कीमती घरेलू सामान भी उसकी चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने तत्काल पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पानी डालकर आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली, लेकिन तब तक मकान की छत ओर दीवारें भी चटक गई,स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है ग्रामीण पीड़ित की मदद करने में जुटे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।