Loading...

परखम गौ ग्राम में 10 से 16 अप्रैल तक गूँजेगी राम कथा, कैलाश आनंद गिरि सुनाएँगे अमृत वाणी

Gargachary Times 7 April 2026, 20:42 66 views
Mathura
परखम गौ ग्राम में 10 से 16 अप्रैल तक गूँजेगी राम कथा, कैलाश आनंद गिरि सुनाएँगे अमृत वाणी
फरह। कस्बा फरह के निकट परखम गौ ग्राम में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश आनंद गिरि महाराज श्री राम चरित का रसपान कराएँगे। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है, ताकि मौसम की मार कथा-श्रवण में बाधा न बने। कथा को भव्य बनाने के लिए ब्रज के सभी प्रसिद्ध संत-महंतों, आचार्यों और देशभर के धर्मानुरागियों को निमंत्रण भेजा गया है। गौशाला के मंत्री हरीशंकर ने बताया कि वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगाँव सहित सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र के साधु-संतों को विशेष आमंत्रण दिया गया है। दीन दयाल धाम मेला के कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने जानकारी दी कि 10 अप्रैल को शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें सैकड़ों महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता करेंगी। कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनेगा। व्यवस्था को लेकर स्मारक समिति के मंत्री केशव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा, प्रसाद, पार्किंग, स्वच्छता, चिकित्सा और आवास के लिए अलग-अलग समितियाँ गठित की गई हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात आयोजन की सफलता के लिए जुटे हैं। स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल सिंह ने बताया कि आयोजन समिति में नोएडा, आगरा, फिरोजाबाद, भरतपुर, हाथरस और मथुरा के गणमान्य बंधुओं को शामिल किया गया है, ताकि सभी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का समन्वय हो सके। भीकम चंद दुबे ने कहा कि राम कथा परिवारों को जोड़ने का काम करती है, इसलिए हर घर से सहभागिता हो। उन्होंने अपील की कि सभी भक्तजन समय निकालकर कथा सुनें और पुण्य लाभ अर्जित करें। आयोजन स्थल पर भंडारे, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। देर शाम भजन-संध्या भी होगी। समिति ने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर राम कथा का श्रवण करें और धर्म-लाभ लें।
Follow Samachar24