श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया
Gargachary Times
17 August 2025, 16:30
92 views
Firozabad
फिरोजाबाद जनपद भर के मंदिरों को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रात भर कृष्ण भक्ति के गीतों और भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विभिन्न मंदिरों और मोहल्लों में श्रीकृष्ण की झांकियाँ, रासलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तजन बांसुरी की धुन और “राधे-कृष्ण” के जयकारों के साथ आनंद में झूमते नजर आए। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कन्हैया के दर्शन और जन्मोत्सव आरती में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से पहुँचे। महिलाएँ व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रही हैं और घर घर बच्चों वही . इन्दरा नगर में गली नम्बर04 कुमार युवराज को बाल गोपाल एवं गरिमा .राधा रानी के रूप देकर सजाया गया है। वही पर थाना मक्खनपुर में मंदिर को सजाया गया और भजन कीर्तन एवं पूजा अर्चना की गई .
जनपद के प्रमुख मंदिरों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के जन्माष्टमी का पर्व मना सकें।