Loading...

याकुल्ट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण कर लौटे राजीव एकेडमी के विद्यार्थी

Gargachary Times 7 April 2026, 20:49 75 views
Eduction
याकुल्ट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण कर लौटे राजीव एकेडमी के विद्यार्थी
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेण्ट के एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हरियाणा के सोनीपत स्थित याकुल्ट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण कर वहां की आधुनिक उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया तथा प्रोबायोटिक पेय निर्माण की सम्पूर्ण जानकारी हासिल की। एमबीए छात्र-छात्राओं के लिए यह इंडस्ट्रियल विजिट एक यादगार, ज्ञानवर्धक और करियर-उन्मुख अनुभव रहा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेण्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान देने के साथ ही शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से उन्हें समय समय पर व्यावहारिक जानकारी हासिल करने के अवसर भी मुहैया कराए जाते हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रिया तथा व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित याकुल्ट प्लांट ले जाया गया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को आधुनिक उत्पादन तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया तथा प्रोबायोटिक पेय निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर उद्योग विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को फूड इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा करियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। इस शैक्षिक यात्रा में विद्यार्थियों को फूड इंडस्ट्री की गहन समझ विकसित करने तथा शैक्षिक ज्ञान को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की प्रेरणा मिली। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को भविष्य में उद्योग के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने याकुल्ट प्लांट पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने याकुल्ट टीम की विशेषज्ञता एवं आतिथ्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर नए कौशल सीखने और अपने करियर को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। राजीव एकेडमी के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने याकुल्ट प्लांट के पदाधिकारियों का समय, विशेषज्ञता और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने तथा नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. जैन ने कहा कि इंडस्ट्रियल विजिट से छात्र-छात्राओं को उद्योग के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है, जिससे उन्हें प्रारम्भिक चरण में ही अपना करियर तय करने में मदद मिलती है। इंडस्ट्रियल विजिट अधिक ज्ञान प्राप्त करने को प्रेरित करता है जो उन्हें स्पष्ट लक्ष्य-निर्धारण तथा दिशात्मक विचारों से अवगत कराता है। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में इजाफा करते हैं, जिससे वे उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझ पाते हैं। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर नए कौशल सीखने तथा अपने करियर को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
Follow Samachar24