सखी वन स्टॉप सेंटर एवं हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन तथा अपना घर आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
Gargachary Times
7 April 2026, 20:49
70 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए गये मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज- 05 द्वितीय चरण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद द्वारा थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर एवं हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन जनपद फिरोजाबाद तथा थाना नारखी क्षेत्रान्तर्गत अपना घर आश्रय स्थल जनपद फिरोजाबाद का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर एवं अपना घर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा भोजन एवं साफ-सफाई की गुणवत्ता बनाए रखी जाए । इस दौरान थाना प्रभारी उत्तर तथा थाना प्रभारी नारखी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।